गोपालगंज, अप्रैल 30 -- विजयीपुर।स्थानीय थाना क्षेत्र के विजयीपुर बाजार में चोरों ने एक ही रात में दो दुकानों का ताला तोड़कर नगदी सहित हजारों रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। पहली घटना ब्लॉक रोड स्थित राजधारी गुप्ता की आटा एवं तेल मिल की दुकान में हुई। बताया जाता है कि बुधवार की रात खराब मौसम के कारण दुकानदार रोज की तरह बिक्री की रकम और अन्य नगदी मिलाकर करीब 60 हजार रुपये अलग-अलग डिब्बों में काउंटर में रख घर चले गए थे। गुरुवार सुबह जब वे दुकान पहुंचे तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। दुकान के अंदर जाने पर नगदी रखने वाला बक्सा गायब था। सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। काफी खोजबीन के बाद दुकान के पीछे बक्सा टूटा हुआ मिला, जिसमें रखी पूरी नगदी गायब थी। मौके पर चोर एक हथौड़ी छोड़कर फरार हो गए। इस मामले में पीड़ित दुकानदार राजधा...