गोपालगंज, मार्च 29 -- विजयीपुर। एक संवाददाता मैट्रिक परीक्षा 2026 के परिणाम में विजयीपुर प्रखंड की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। आमवाघाट गांव की अनीशा कुमारी ने 468 अंक प्राप्त कर प्रखंड टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। वह अजय साह की पुत्री हैं। उच्च माध्यमिक विद्यालय मझवलिया की छात्रा हैं। अनीशा आगे चलकर सिविल सेवा में जाना चाहती हैं। प्रखंड में दूसरा स्थान दो छात्राओं ने संयुक्त रूप से प्राप्त किया। मझवलिया बाजार की ब्यास साह की बेटी पल्लवी कुमारी और छरीदहा गांव निवासी रामनिवास सिंह की बेटी मुस्कान कुमारी ने 463-463 अंक हासिल किए। पल्लवी और मुस्कान दोनों का लक्ष्य डॉक्टर बनना है। वहीं बेलवा गांव की ज्योति रावत ने 450 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया। वह उच्च माध्यमिक विद्यालय कोढवलिया मुसेहरी की छात्रा है...