फतेहपुर, दिसम्बर 18 -- विजयीपुर। विजयीपुर में मनरेगा कार्यो में लूट घसोट की दो जांचे अधूरी रही। गुरुवार को जब तीसरी दफा लोकपाल पहुंचे तो दो पक्षों में झड़प हो गई। जहां पर मौजूद अफसरों ने दोनो पक्षों को शांत कराया। टीम जांच कर वापस लौट गई। एकौरा निवासी विक्रम सिंह ने विजयीपुर में मनरेगा और वित्त कार्यो में लाखो के घोटाला का आरोप लगाकर शिकायत की थी। इसी प्रकरण की अधूरी जांच को पूरी करने के लिए मनरेगा लोकपाल गुरुवार को तीसरी दफ पहुंचे। जहां पर शिकायतकर्ता और प्रधान पक्ष के लोग एकत्र हो गए। जांच के शुरु होते ही दोनो पक्षों में कहासुनी के साथ झड़प हो गई। जिससे बवाल होने संभावनाए बढ़ने लगी, जांच अधिकारियों ने दोनो पक्षों को शांत कराया। तनातनी माहौल के बीच जांच शुरु हुई। महेश के खेत से बड़कू के खेत तक नाला खुदाई, ज्ञानेंद्र के खेत से पक्की नाली ...