फतेहपुर, जून 12 -- फतेहपुर। ग्राम विकास विभाग द्वारा ऐरायां बीडीओ तबादला रोककर विजयीपुर बीडीओ को तत्काल प्रभाव से बनारस स्थानांतरण करने का आदेश जारी कर दिया गया है। जिले में लंबे समय से हसवां के बाद ऐरायां ब्लाॅक में बीडीओ के पद पर अशोक कुमार सिंह का बीते दिन बनारस जनपद तबादला हुआ था। शुक्रवार को ग्राम्य विकास विभाग के विशेष सचिव रजनीश चंद्र ने ऐरायां बीडीओ अशोक कुमार सिंह का बनारस तबादला निरस्त करते हुए विजयीपुर बीडीओ जयप्रकाश को बनारस के लिए स्थानांतरण कर दिया है। उन्होने अभिलंब अपनी नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने का आदेश जारी किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...