रामगढ़, फरवरी 13 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। विजया एकादशी के पावन अवसर पर श्री श्याम सेवा समिति ट्रस्ट की ओर से शुक्रवार को श्री श्याम मंदिर प्रांगण भक्ति और उल्लास के रंगों से सराबोर हो उठा। संध्या 6 बजे बाबा श्याम की ज्योत प्रज्वलित होते ही पूरा परिसर "जय श्री श्याम" के जयघोष से गूंजायमान हो गया। दीपों की आभा और फूलों की सुगंध के बीच श्रद्धालुओं ने सामूहिक आरती कर मंगलकामनाएँ कीं। फागुन उत्सव के अंतर्गत आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में कोलकाता के सुप्रसिद्ध भजन गायक प्रेम सोनी ने अपने मधुर कंठ से श्याम भक्ति का ऐसा रस घोला कि श्रोता भाव-विभोर हो उठे। उनके भजनों पर श्रद्धालु झूमते रहे और पूरा वातावरण भक्तिरस में डूब गया। वहीं रंगरसिया ढप धमाल ग्रुप की जोशीली प्रस्तुतियों ने उत्सव में ऊर्जा का संचार किया। ढप की थाप पर श्याम प्रेमियों ने नृत्य क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.