नई दिल्ली, फरवरी 12 -- हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष महत्व होता है। हर महीने दो बार एकादशी आती है, पहला कृष्ण पक्ष और दूसरा शुक्ल पक्ष में। इस तरह पूरे साल में कुल 24 एकादशी आती हैं। फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी को विजया एकादशी कहा जाता है, जो इस साल 13 फरवरी 2026 को पड़ रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की सच्चे मन से पूजा करने से घर में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है और भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। कहते हैं कि भगवान श्री राम ने लंका पर विजय प्राप्त करने के लिए इसी विजया एकादशी का व्रत किया था। अगर कोई इस एकादशी का व्रत करता है, तो उसे शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है। साथ ही हर एक कार्य में सफलता मिलती। लेकिन विजया एकदशी पर कुछ कार्य हैं, जिन्हें करने की मनाही होती है। मान्यता...