नई दिल्ली, अक्टूबर 2 -- पूरा देश आज विजयादशमी का त्योहार मना रहा है। बुराई पर अच्छाई की जीत की प्रतीक दशहरा पर आज बिहार समेत देश के विभिन्न राज्यों में रावण के साथ मेघनाथ और कुंभकर्म का पुतला दहन किया जाएगाा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस मौके पर बिहार वासियों को शांति और समृद्धि की बधाई दी है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने भी ट्वीट कर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दी है। राज्य में इसी साल विधानसभा के चुनाव हैं। इसे देखते हुए सभी राजनैतिक दलों के नेता एक्टिव हैं। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, जीतनराम मांझी समेत कई नेता सोशल मीडया पर एक्टिव हैं। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा है- विजयादशमी के शुभ अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। इसे विजय पर्व के रूप में मनाया जाता है। यह असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। यह हमारे जी...