बदायूं, अक्टूबर 3 -- बदायूं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर विजयादशमी के दिन पथ संचलन कर हिन्दुत्व की आवाज को बुलंद किया। वहीं पथ संचलन कर विजयी दशमी को लेकर भी संदेश दिया है। शहर के प्रमुख मार्गों से जब पथ संचलन हुआ तो भारत माता की जय और जय श्रीराम के नारों से गलियां गूंज उठीं। जिससे महौल भी भक्तियम बन गया। गुरुवार को बदायूं नगर में राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के सौ वर्ष पूर्ण होने पर पथ संचलन किया गया। शहर के श्रीराम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मीरा चौकी में शस्त्र पूजन हुआ। इसके बाद भव्य पथ संचलन निकाला गया। जिसमें ब्रज प्रांत के सहप्रांत कार्यवाह राजपाल रहे तथा बदायूं विभाग के विभाग संघ चालक सुनील गुप्ता, जिला कार्यवाह मून, कुशाल भारत, अजय रस्तोगी, अभिनव सक्सेना, मनोज शर्मा, सचिन वर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पथ...