विजयश्री ऑटोकॉम के मजदूरों को अप्रैल से मिले न्यूनतम मजदूरी
आदित्यपुर, जुलाई 31 -- गम्हरिया। विजयश्री ऑटोकॉम लिमिटेड में न्यूनतम मजदूरी को लेकर दो दिन पूर्व हुए त्रिपक्षीय समझौते पर भाजपा नेत्री सह सामाजिक कार्यकर्ता रश्मि भेंगरा ने आपत्ति जताई है। उन्होंने इस समझौते को श्रमिकों के हितों के खिलाफ बताया है। गुरुवार को भेंगरा ने बताया कि प्रदेश सरकार के श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग की 25 मई 2026 की अधिसूचना के अनुसार पुनरीक्षित न्यूनतम मजदूरी दर एक अप्रैल 2026 से लागू होनी थी। इसके बावजूद कंपनी प्रबंधन, झामुमो प्रतिनिधियों और श्रमिक प्रतिनिधियों के बीच हुए त्रिपक्षीय समझौते में इसे अगस्त 2026 से लागू करने पर सहमति जताई गई, जो सरकारी आदेश के विपरीत है। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे अप्रैल से जुलाई तक की वेतन वृद्धि से श्रमिक वंचित हो जाएंगे। उनके अनुसार यह मजदूरों के अधिकारों का हनन है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.