आगरा, मई 13 -- रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी सं. 07664/07665 विजयवाड़ा-फरीदाबाद-विजयवाड़ा स्पेशल ट्रेन की घोषणा की है। पीआरओ संजय गौतम ने बताया कि ट्रेन विजयवाड़ा से 22 मई शुक्रवार को और फरीदाबाद से 25 मई सोमवार को चलेगी। ट्रेन विजयवाड़ा से शुक्रवार को सुबह 5.10 बजे चलकर अगले दिन सुबह 11.30 बजे आगरा कैंट और दोपहर 2.50 बजे फरीदाबाद पहुंचेगी। ट्रेन फरीदाबाद से 25 मई सोमवार को देर रात 1.10 बजे चलकर सुबह 4.10 बजे आगरा कैंट और अगले दिन दोपहर 1 बजे विजयवाड़ा पहुंचेगी। ट्रेन में 18 स्लीपर और 2 जनरल कोच लगे होंगे। यह भी पढ़ें- उधना-निजामुद्दीन-उधना के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन यह भी पढ़ें- नांदेड़-शकूरबस्ती-नांदेड़ के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...