नई दिल्ली, मार्च 17 -- मध्य प्रदेश की सियासत में हलचल मचाने वाले विजयपुर विधानसभा सीट के अयोग्यता मामले की गूंज अब देश की सबसे बड़ी अदालत में सुनाई देगी। सुप्रीम कोर्ट 19 मार्च को विधायक मुकेश मल्होत्रा की याचिका पर सुनवाई करेगा। मुकेश ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट में चीफ जस्टिस महोदय इस मामले की सुनवाई करेंगे। गौरतलब है कि ग्वालियर हाईकोर्ट ने क्रिमिनल केस छिपाने के चलते मल्होत्रा का चुनाव शून्य घोषित करते हुए भाजपा नेता रामनिवास रावत को विजेता माना था। 9 मार्च को हाई कोर्ट ने विजयपुर विधायक मामले में सुनवाई करते हुए मुकेश मल्होत्रा का निर्वाचन शून्य करने के बाद 15 दिन का समय सुप्रीम कोर्ट जाने के लिए दिया था। 24 मार्च को यह 15 दिनों की समयसीमा पूरी हो रही है। ऐसे में 19 मार्च को होने वाली सुनवाई अहम होगी। यह भी पढ़ें- 8वीं, 10वीं और 12वीं ...