काशीपुर, मार्च 9 -- काशीपुर। विजयपथ पूर्व सैनिक कल्याण समिति की सोमवार को नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। इसमें कैप्टन (सेनि.) बच्चन सिंह नेगी को अध्यक्ष, कैप्टन (सेनि.) जगमोहन सिंह नेगी को उपाध्यक्ष और हवलदार (सेनि.) संजय लखेड़ा को कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध घोषित किया गया। सचिव पद के लिए हुए मतदान में हवलदार (सेनि.) पदम सिंह नेगी को चुना गया। संगठन के वरिष्ठ सदस्यों कैप्टन (सेनि.) गजे सिंह, सूबेदार मेजर (सेनि.) राम सिंह नेगी, सूबेदार मेजर (सेनि.) त्रिलोक सिंह नेगी सहित पांच वरिष्ठ पूर्व सैनिकों को संरक्षक मंडल में शामिल किया गया। यहां पूर्व सैनिक और वीर नारियां उपस्थित रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...