विजयनगर में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र देरी से बनाए जाने की जांच होगी
गाज़ियाबाद, मई 17 -- गाजियाबाद, दीपक सिरोही। विजयनगर में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र देरी से बनाए जाने की शिकायत की जांच होगी। नगर आयुक्त ने पार्षद की शिकायत पर मुख्य कर निर्धारण अधिकारी को जांच के आदेश दिए है। आरोप है कि आवेदन करने के पांच से छह महीने बाद प्रमाण पत्र रुपये लेकर बनाए जा रहे हैं। वार्ड 27 के पार्षद नरेश जाटव ने शिकायत की कि विजयनगर जोनल कार्यालय में जन्म और मृत्यु प्रमाण बनाने में लापरवाही बरती जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि आवेदन करने के पांच से छह महीने तक प्रमाण पत्र नहीं बनाए जा रहे। परेशान लोग विजयनगर जोनल कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। कर्मचारी आवेदन करने के दस्तावेज गुम होने की बात बोलकर लोगों को परेशान कर रहे हैं। पार्षद ने आरोप लगाया कि कर्मचारी जन्म-मृत्यु प्रमाण बनाने के एवज में रुपये की मांग करते हैं। पार्षद ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.