विजयगढ़ में दबंगों ने आटा चक्की की दुकान में की तोड़फोड़, पुलिस से नोकझोंक
अलीगढ़, मई 19 -- विजयगढ़, संवाददाता। कस्बा में रविवार रात दबंगों ने आटा चक्की की दुकान में तोड़फोड़ कर दी। दुकान में रखा गेहूं व आटा तहस-नहस कर दिया। दो दिन पहले दुकान खाली करने की धमकी दी गई थी। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस को देख आरोपी भाग गए। सोमवार की सुबह दुकानदारों ने घटना का विरोध किया। इस दौरान पुलिस से नोकझोंक हो गई। व्यापारियों ने ऐलान किया है कि अगर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो बाजार बंदी की जाएगी। कस्बा में लाला गुलाबचंद्र के नाम से करीब 70 साल से आटा चक्की की दुकान चल रही थी। उन्होंने भूखंड किराए पर लेकर कमरा बनवाया और दुकान संचालित की। लाला गुलाबचंद्र के निधन के बाद उनके बेटे 70 वर्षीय उमेशचंद्र चला रहे थे। वह आरएसएस से भी जुड़े हैं। वयोवृद्ध होने के कारण चक्की की देखभाल उनके बेटे राहुल अग्रवाल करते हैं। रविवार क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.