अलीगढ़, मार्च 19 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। नवीनीकरण से छूटी शराब दुकानों के लॉटरी की प्रक्रिया जारी है। 20 मार्च को पहले चरण की लॉटरी डाली जाएगी। 32 दुकानों में से सिर्फ 22 दुकानों के लिए कुल 265 आवेदन विभाग पर पहुंचे। जिसमें सबसे ज्यादा विजयगढ़ देशी शराब दुकान पर 160 ने दावेदारी की है। जिले में कुल 483 शराब दुकानें संचालित हैं। इनमें से 451 दुकानों का वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नवीनीकरण पहले ही हो चुका है। शेष 32 दुकानों के लिए लाटरी प्रक्रिया शुरू की गई थी। 10 से 17 मार्च तक आवेदन आमंत्रित किए गए। इसमें 22 दुकानों के लिए कुल 265 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इससे करीब एक करोड़ से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ है। अधिकारियों के अनुसार सबसे अधिक आवेदन विजयगढ़ नगर पंचायत की देशी शराब की दुकान पर आए हैं। यहां 160 लोगों ने किस्मत आजमाने के लिए आवे...