मेरठ, मार्च 18 -- सनातन धर्म इंटर कॉलेज सदर के मैदान पर चल रही बालक हॉकी लीग प्रतियोगिता में मंगलवार को खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में विजन एकेडमी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लिटिल स्टार टीम को 2-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश कर लिया। करीब 50 मिनट तक चले इस रोमांचक मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। विजन एकेडमी की ओर से मैच के 17वें मिनट में मयंक त्यागी ने पहला गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। 46वें मिनट में दीपांशु ने दूसरा गोल दागा। वहीं, लिटिल स्टार टीम पूरे मैच में गोल करने में असफल रही।मैच के निर्णायक की भूमिका आकाश चौहान और रिंकू ने निभाई। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 22 मार्च को खेला जाएगा, विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रधानाचार्य अरुण कुमार गर्ग एवं हॉकी कोच जोगिंदर सिंह ने दोनों टीम...