विचार गोष्ठी का निर्णय
पलामू, जून 11 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। बेरोजगार संघर्ष मोर्चा की बैठक में 12 जून को कचहरी परिसर में बाल श्रम उन्मूलन दिवस पर एक विचार गोष्ठी करने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता मोर्चा अध्यक्ष उदय राम ने की। उन्होंने कहा कि बाल श्रम आयोग एवंबाल श्रम अधिनियम, पलामू में बंद पड़े श्रमिक विद्यालय पर गंभीरता पूर्वक विचार विमर्श किया जाएगा। बाल श्रमिक अधिनियम को कड़ाई से पालन करने की मांग जिला प्रसाशन से की जाएगी। पलामू में बल श्रमिकों की संख्या लगातार बढ़ रही हैं। बैठक में कृष्णा राम, संजय मिस्त्री, संतोष विश्वकर्मा, सतीश दुबे, अनुज राम आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.