घाटशिला, जून 7 -- घाटशिला, संवाददाता। सामाजिक संस्था 'अभियान फॉर बैटर टुमारो' की ओर से शनिवार को लालडीह में पर्यावरण एवं जनस्वास्थ्य के मुद्दों पर मंथन किया गया। गोष्ठी की शुरुआत करते हुए प्रोफेसर मित्रेश्वर ने विषय की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक घर में प्रतिदिन कचरे का सृजन होता है, लेकिन उसके वैज्ञानिक निष्पादन की प्रभावी व्यवस्था नहीं है। प्लास्टिक पर प्रतिबंध और दंडात्मक प्रावधान होने के बावजूद इसका उपयोग धड़ल्ले से जारी है। उन्होंने खाद्य पदार्थों में मिलावट, नकली दूध, पनीर, तेल तथा रसायनयुक्त फल एवं सब्जियों को गंभीर चिंता का विषय बताते हुए पूछा कि इन समस्याओं के समाधान और प्रशासन की जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए क्या कदम उठाए जाने चाहिए। यह भी पढ़ें- पौधरोपण कर धरती पर हरियाली बढ़ायें यह भी पढ़ें- पलामू में बढ़ा ...