कुशीनगर, अगस्त 3 -- कुशीनगर, हिटी। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में नारी जागरण सम्मेलन का आयोजन हुआ। इसमें मुख्य अतिथि शांतिकुंज हरिद्वार की प्रतिनिधि नीलम तिवारी ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते विचार प्रदूषण के बीच पं. श्रीराम शर्मा आचार्य का विचार क्रांति अभियान मानवता के पुनर्निर्माण का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि भौतिकता की अंधी दौड़ और संस्कारों के क्षरण से समाज अनेक चुनौतियों का सामना कर रहा है। ऐसे दौर में मातृशक्ति की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।फाजिलनगर कस्बा में अखिल विश्व गायत्री परिवार कुशीनगर के जिला संयोजक डॉ. डीएस तिवारी ने कहा कि मातृशक्ति यदि अपनी दिव्य शक्ति को पहचानकर उसे जागृत कर ले तो धरती पर स्वर्णिम वातावरण का निर्माण संभव है। उन्होंने कहा कि गुरुदेव पं. श्रीराम शर्मा आचार्य ने...