गया, दिसम्बर 29 -- शहर के गांधी मैदान में चल रहे मगध पुस्तक मेला सह सांस्कृतिक महोत्सव में सोमवार को शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, राष्ट्रप्रेम और लोकसंस्कृति को समर्पित कार्यक्रम हुए। स्कूली बच्चों की उपस्थिति अच्छी रही। पहले सत्र में प्रतियोगिताएं समेत कई कार्यक्रम हुए। इस सत्र में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजय पासवान ने कबीर के दोहों के माध्यम से समाज में समरसता, सद्भावना और साहित्य संरक्षण पर अपने विचार रखे। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने विचारों को सशक्त बनाने के लिए पुस्तकों को एक मजबूत हथियार के रूप में अपनाएं। खूब पढ़ें और निरंतर आगे बढ़ें। मगध मेधा कंपटीशन के तहत विद्यालय स्तरीय गायन प्रतियोगिता एवं क्विज व महाविद्यालय स्तरीय पीपीटी प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य थीम ' पर्यावरण संरक्षण' रहा। विद्यालय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.