वाराणसी, फरवरी 26 -- वाराणसी। यूपी कॉलेज में इनोवेशन सेल के अंतर्गत इंस्टीट्यूशंस इनोवेशन काउंसिल (आईआईसी) एवं ई-सेल द्वारा एआई, बौद्धिक संपदा अधिकार और उद्यमिता विषयक एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। प्राचार्य प्रो. धर्मेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि नवाचार तभी सार्थक है जब उसे व्यवहार में लागू कर उसके बौद्धिक अधिकार सुरक्षित किए जाएं। बीएचयू की डॉ. मरीशा ने एआई के स्टार्टअप और साइबर सुरक्षा में उपयोग पर प्रकाश डाला। अधिवक्ता दुर्गेश बरनवाल ने स्पष्ट किया कि पेटेंट, कॉपीराइट और ट्रेडमार्क किसी भी नवाचार की सुरक्षा की ढाल हैं। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय प्रबंधक पीएन राय ने कहा कि बैंकिंग सुविधाएं और सरकारी योजनाएं युवाओं को सफल उद्यमी बना सकती हैं। धन्यवाद ज्ञापन प्रो. आशुतोष गुप्ता ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.