बलिया, मार्च 30 -- नगरा। श्री नरहेजी महाविद्यालय नरही के सभागार में रविवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान कार्यक्रम का आयोजन हुआ। शुभारंभ मुख्य अतिथि अतिथि सलेमपुर के पूर्व सांसद रविन्द्र कुशवाहा ने पं. उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। वक्ताओं ने पं. उपाध्याय के एकात्म मानववाद के सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका विचार समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का मार्ग प्रशस्त करता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे उनके विचारों को आत्मसात कर समाज एवं राष्ट्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं। इस मौके पर पूर्व मंत्री छठु राम, सुनीता श्रीवास्तव, देवेन्द्र यादव,अनूप चौबे,माधव प्रसाद गुप्त आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...