सुपौल, मार्च 30 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता सदर अस्पताल में इलाज के दौरान एक विचाराधीन कैदी की रविवार को हुई संदग्धि मौत के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित भीड़ ने महावीर चौक को दोपहर करीब सवा दो से लेकर सवा पांच बजे तक पूरी तरह जाम कर दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर बैठकर जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और दो बार आगजनी भी की। प्रदर्शन के कारण मल्लिक चौक से गांधी मैदान तक यातायात पूरी तरह ठप हो गया। मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन आक्रोशित परिजन अपनी मांगों पर अड़े रहे। वे डीएम को मौके पर बुलाने और मामले की नष्पिक्ष जांच के तत्काल आदेश की मांग करते रहे। करीब दो घंटे बाद सदर एसडीएम मनोहर कुमार मौके पर पहुंचे और लोगों से बात की। हालांकि, परिजन बिना ठोस कार्रवाई ...