घाटशिला, जून 16 -- बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के बनकाटिया गांव में मंगलवार की सुबह रामलाल नामक जंगली हाथी अचानक से बिचरण करते हुए घुस आया। इससे आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भय का माहौल बन गया। भोजन और पानी की तलाश में ये हाथी रात के समय गांव में प्रवेश कर जाते हैँ, जिससे न केवल जान-माल का खतरा बढ़ गया है, बल्कि लगाये गए धान की बिचड़े पर भी संकट मंडरा रहा है। वन विभाग की टीम लगातार हाथियों की निगरानी कर रही है और उन्हें सुरक्षित रूप से जंगल की ओर खदेड़ने के प्रयास में जुटी है। विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने, हाथियों को न उकसाने और रात के समय सड़क पर आवागमन के दौरान विशेष सावधानी बरतने की सख्त हिदायत दी है। प्रशासन से इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग करते हुए स्थानीय लोग फिलहाल सहमे हुए हैं और सतर्कता बरत रहे हैं। किसानों ने कहा ...