बांका, जनवरी 8 -- बांका, निज संवाददाता। सड़क सुरक्षा माह के बीच बांका जिले से सामने आए सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़े किसी चेतावनी से कम नहीं हैं। जिले की सड़कें लगातार खून से लाल हो रही हैं, फिर भी लापरवाही थमने का नाम नहीं ले रही है। विगत वर्ष अप्रैल 2025 से बांका यातायात थाना में जिलेभर के सभी थाना क्षेत्रों में होने वाले सड़क हादसों में मौत की स्थिति में प्राथमिकी दर्ज करने की व्यवस्था लागू की गई है। इसके बाद जो तस्वीर सामने आई है, वह बेहद डराने और चौंकाने वाली है। बीते 9 महीनों में कुल 133 सड़क दुर्घटना के मामले दर्ज किए गए, जिनमें 139 लोगों की जान चली गई। इन मौतों में 123 पुरुष और 16 महिलाएं शामिल हैं। इसके अलावा, इन्हीं दर्ज मामलों में 29 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें 18 पुरुष और 11 महिलाएं हैं। हर हादसा किसी परिवार के लिए अपूरण...