बांका, मई 3 -- बांका, नगर प्रतिनिधि -: जिले के बांका प्रखंड अंतर्गत ककवारा पंचायत के वार्ड नंबर 1 स्थित कोरियंदा गांव में बीते चार वर्षों से अधिक समय से टूटे बिजली पोल की मरम्मत नहीं होने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। जबकि विभागीय उदासीनता के कारण स्थिति दिन-प्रतिदिन और गंभीर होती जा रही है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीण धनंजय सिंह के अनुसार, कई बार संबंधित बिजली विभाग को इस समस्या की जानकारी दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। जबकि टूटे हुए पोल के कारण खेतों में जाने वाले रास्ते प्रभावित हो गए हैं, जिससे किसानों को खेती-किसानी के कार्यों में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। चूंकि खेतों तक पहुंचने में जोखिम बना रहता है, क्योंकि कभी भी बिजली का तार गिर सकता है।स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि, किसानों को मजब...