शाहजहांपुर, अप्रैल 12 -- शाहजहांपुर। पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होते ही जिले में गर्मी का असर तेज होने लगा है। पिछले दो दिनों में तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई है और अगले 15 दिनों तक किसी नए विक्षोभ के सक्रिय होने के संकेत नहीं हैं। ऐसे में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना जताई जा रही है। रविवार को अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22.2 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम न्यूनतम तापमान में महज 13.6 डिग्री का अंतर होने से दिन गर्मी महसूस होती रही। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो रात में बादल छाए रहने से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। गन्ना शोध संस्थान के वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह के अनुसार वायुदाब में गिरावट दर्ज की गई है और पछुआ हवा चल रही है। मौसम साफ रहने से गेहूं की कटाई ने फिर रफ्तार पकड़ ली है। अगले 15 दिनों में कटाई पूरी होने...