विक्षिप्त वृद्ध महिला द्वारा स्मारक स्थल पर छोड़ा कचरा
सिमडेगा, जून 11 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बजे कोचेडेगा स्थित शहीद विजय सोरेंग स्मारक के निचले चबूतरे पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा कचरा रखते हुए दो पीलर को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। पुलिस द्वारा जांच के क्रम में पाया गया कि कचरा एक विक्षिप्त वृद्ध महिला द्वारा छोड़ दिया गया था। महिला की उम्र लगभग 60 वर्ष बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वह सिमडेगा बस स्टैंड के आसपास घूमती रहती है तथा अपने साथ कचरा लेकर चलती है। वह जहां रुकती अथवा विश्राम करती है, वहां अक्सर कचरा छोड़कर चली जाती है। पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला की खोजबीन कर उसे सुरक्षित बरामद कर लिया गया है। महिला की मानसिक एवं शारीरिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए उसके उचित उपचार एवं आवश्यक देखभाल की व्यवस्था की जा रही है तथा उसे चिकित्सा सहायता हेत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.