साहिबगंज, अप्रैल 10 -- बोरियो, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के मंझवैय गांव के वैर के पेड़ से पुलिस ने शुक्रवार को एक विक्षिप्त युवक का फंदे से लटका एक शव बरामद किया है। शव की पहचान मोती पहाड़ी पंचायत के मजवंय के बेटका बेसरा (40) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार मृतक विक्षिप्त था। पुलिस ने शुक्रवार की सुबह मृतक के घर आगे अवस्थित बेर के पेड़ से फंदे से लटका हुआ बरामद किया। मृतक शादी- शुदा था। मृतक का एक छोटा बच्चा भी है। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते हीं एएसआई सुधीर कुमार तिवारी घटना स्थल पहुँच कर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु साहिबगंज भेज दिया। थाना प्रभारी रोहित कुमार ने बताया कि युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...