खगडि़या, मार्च 28 -- बेलदौर । एक संवाददाता बेला नौबाद गांव निवासी कुशो शर्मा के 30 वर्षीय पुत्र कृष्णा उर्फ कारे शर्मा की हत्या के मामले के उदभेदन में पुलिस जुट गई है। समाचार लेखन तक पुलिस इस घटना में संलिप्त हत्यारों को भी चिन्हित नहीं कर पाई है। पुलिस मृत युवक के आपराधिक इतिहास को भी खंगाल रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मृतक पर थाना में चोरी का मामला दर्ज हुआ था, जिसमें पुलिस उसे दो बार गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज चुकी थी। जहां से वह जमानत पर बाहर चल रहा था। सूत्रों की मानें तो वह एक बार पुलिस गिरफ्त में आने पर थाने से ही पुलिस को चकमा देकर भाग गया था, जिसे फिर से पकड़ लिया गया था। समाचार लेखन तक मृतक के परिजनों के द्वारा पुलिस को लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। जिससे मामला नहीं दर्ज हो पाने की खबर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...