बांका, जुलाई 19 -- बेलहर(बांका)/निज प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के ताराकुरा गांव में विक्षिप्त संतोष पुझार की पीट पीट कर हुई हत्या मामले में थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी मृतक की पत्नी लवंती देवी ने दर्ज कराई है। जिसमें कहा है कि बीते 16 जुलाई को मेरे पति मृतक संतोष पुझार मजदूरी करने जा रहे थे। मेरे कहने पर वे तेल मसाला लाने जागेश्वर साह का दुकान गए। जहां सामान लेने के दौरान पैसे लेन देन में विवाद हो गया। इसके बाद गांव के ही किशोर साह, लालू साह, प्रदीप साह, लाला साह, शिवा साह, पप्पू साह और कुछ अज्ञात लोगों ने उसके पति का हाथ पैर बांध कर बांस से बांध दिया। इसके बाद लाठी, रोड, खंती आदि से मारपीट कर अधमरा कर दिया। इसके बाद उसके पति की छाती पर बड़ा सा पत्थर पटक दिया। जब मैं बचाने गई तो आरोपियों ने मुझे और मेरे दो बेटों को भी मारपीट क...