साहिबगंज, मार्च 5 -- बोरियो बड़ा पुल निवासी दिलीप मंडल (60) की मृत्यु मोरंग नदी में डूब कर हो गयी। परिजनों ने बताया कि दिलीप मंडल विक्षिप्त था। विगत मंगलवार से हीं घर से गायब था। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल पाया था। गुरूवार के अहले सुबह मोरंग नदी के स्नान घाट के पास उसकी लाश देखी गयी। परिजनों को ग्रामीणों ने सूचना दी। सूचना मिलते हीं र्पारजन नदी पहुंच कर लाश घर ले आए। मौके पर बोरियो थाना के पुअनि डीएन सिंह परिजनों से पूछताछ की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...