बगहा, सितम्बर 19 -- बगहा। उर्वरक बिक्री व्यवस्था को बेहतर और सुगम बनाने के उद्देश्य से एफएफएसए (फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल एप) की तकनीकी जांच के लिए पटना से आई टीम ने शनिवार को विभिन्न उर्वरक बिक्री केंद्रों का निरीक्षण किया। टीम ने बरवल-नरवल पैक्स, साववू खाद भंडार बरवल और न्यू हिन्दुस्तान बीज भंडार बगहा में एप के संचालन की तकनीकी स्थिति की जांच की। इस दौरान टीम ने किसानों और उर्वरक विक्रेताओं से एप के इस्तेमाल में आ रही समस्याओं और परेशानियों की जानकारी ली। टीम ने यह भी देखा कि उर्वरक बिक्री के दौरान एप किस तरह काम कर रहा है और इसमें किन स्तरों पर सुधार की जरूरत है। विक्रेताओं को एप के बेहतर संचालन की जानकारी भी दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...