रुद्रपुर, जून 28 -- रुद्रपुर, संवाददाता। रुद्रपुर पुलिस ने देर रात चेकिंग के दौरान विक्रांत हत्याकांड में नामजद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से दो 315 बोर तमंचे, दो कारतूस और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए उत्तर प्रदेश भागने की तैयारी में थे। कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ब्लॉक रोड पर घेराबंदी कर शनिवार देर रात दो युवकों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 23 वर्षीय सिप्पी सागर उर्फ राजीव सागर पुत्र जय सिंह निवासी वार्ड नंबर-7, शिवनगर और 20 वर्षीय अंकित सागर उर्फ गट्टी पुत्र सुरेश सागर निवासी वार्ड नंबर-8, शिवनगर, थाना ट्रांजिट कैंप रुद्रपुर के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- विक्रांत हत्याकांड में नामजद दो आरोपी गिरफ्तार पुलिस के अनुसार, दोनों आरो...