रुद्रपुर, जून 27 -- रुद्रपुर, वरिष्ठ संवाददाता। लालपुर में रुद्रपुर के युवक विक्रांत की हत्या के मामले में पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। इस मामले में छह नामजद आरोपियों समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं, मुख्य आरोपी का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद उसकी गिरफ्तारी की जाएगी। जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम लालपुर में रुद्रपुर निवासी विक्रांत को गोली मार दी गई थी। गंभीर हालत में उसे हायर सेंटर रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- सोशल मीडिया पर बयानबाजी के चलते हुई विक्रांत की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार मामले में किच्छा कोतवाली पुलिस ने बंटी ठाकुर, सिप्पी, अंकित गट्टी, वरुण परमार, सुशील, चिराग समेत अन्य के ...