सहारनपुर, अप्रैल 14 -- विक्रांत सिंगल व जावेद-मरगूब डबल के विजेता गंगोह, संवाददाता। रोटरी क्लब गंगोह की त्रिदिवसीय जिलास्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन पुरस्कार वितरण के साथ हुआ। अंडर-16 सिंगल में विक्रांत (सहारनपुर) ने भव्य (गंगोह) को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-16 डबल में विक्रांत-निखिल (सहारनपुर) विजेता रहे, जबकि अनिरुद्ध-भव्य उपविजेता बने। मेंस सिंगल में भी विक्रांत ने शुभम गुप्ता (गंगोह) को पराजित किया। मेंस डबल में विक्रांत-निखिल विजेता और शुभम-संजय उपविजेता रहे। 40 डबल में जावेद अंसारी-मरगूब (रामपुर) विजेता बने। अतिथि नोमान मसूद व अनिल मित्तल ने पुरस्कार दिए। संचालन डॉ. विनीत अग्रवाल ने किया। यह भी पढ़ें- रोटरी क्लब साउथ बैडमिंटन टूर्नामेंट के विजेताओं को मिला पुरस्कार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...