जमशेदपुर, मई 21 -- गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड में फरार चल रहे एक लाख के इनामी आरोपी अंकित वर्मा के खिलाफ पुलिस ने लोहरदगा स्थित उसके आवास पर कुर्की-जब्ती की। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स और पुलिस की टीम ने आरोपी के घर से सारा सामान कुर्क कर उसे स्थानीय थाना के हवाले कर दिया। विक्रम शर्मा की हत्या में अंकित वर्मा ने जिम की रेकी की थी और जिम के सामने ही दूसरी जिम में एडिमशन लेकर विक्रम शर्मा पर नजर रख रहा था। विक्रम शर्मा की हत्या में अबतक राजकुमार सिंह उसके बेटे यशराज सिंह और अक्षत कुमार सिंह को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। यह भी पढ़ें- गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा मुख्य आरोपी विशाल सिंह, आकाश और जीतेन्द्र के घर की दून एसटीएफ ने कुर्की की थी। देहरादून में विक्रम शर्मा की हत्या 13 फरवरी 2026 को हुई थी। यह भी पढ़ें- फरार 15 लाख का इना...