लखनऊ, जून 28 -- द पाम्स गोल्फ क्लब एंड रिसॉर्ट में रविवार को आयोजित द पाम्स गोल्फ टूर्नामेंट मंथली मेडल राउंड में गोल्फरों ने अपने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। इस रोमांचक प्रतियोगिता में 51 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। टूर्नामेंट का मुख्य आकर्षण 'ओवरऑल विजेता' का खिताब रहा, जिसे विक्रम सिसोदिया ने अपने नाम किया।हैंडीकैप कैटेगरी 0-10 में कर्नल एनएस चौहान और 11-18 में अनुभव श्रीवास्तव ने खिताबी जीत दर्ज की। वेटरंस में हर्ष रस्तोगी ने बाजी मारी। जूनियर वर्ग में मास्टर शब्द अग्रवाल विजेता रहे। विशेष पुरस्कारों में ऋषि दुग्गल ने क्लोजेस्ट टू द पिन और संजय सिंह ने स्ट्रेटेस्ट ड्राइव का खिताब जीता।समापन यह भी पढ़ें- सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा समारोह में मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति शेखर बी. सराफ ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस दौरान न्यायमूर्...