देहरादून, फरवरी 16 -- उत्तराखंड की राजधानी देहरादून की राजपुर रोड पर स्थित पार्श्वनाथ मॉल में शुक्रवार सुबह हुए झारखंड के गैंगस्टर विक्रम शर्मा की हत्या के मामले में 60 घंटे बाद भी दून पुलिस खाली हाथ है। हाई प्रोफाइल मर्डर केस में पुलिस और एसटीएफ ने शूटरों की पहचान तो कर ली है, लेकिन वे अभी भी कानून की पकड़ से दूर हैं। पुलिस टीमें उनकी तलाश में उत्तराखंड, यूपी, बिहार, झारखंड में दबिश दे रही हैं। घटना के बाद जमशेदपुर पुलिस ने पहले से तैयार गैंगस्टरों की फाइल के आधार पर उनके और उनके गुर्गों का भौतिक सत्यापन शुरू कर दिया है। संदिग्ध गतिविधियों वाले अपराधियों से पूछताछ की जा रही है। हत्या को अंजाम देने वाले शूटरों के नाम आकाश प्रसाद, आशुतोष कुमार सिंह और विशाल हैं। इनका संबंध झारखंड के कुख्यात राजा, विशाल सिंह से होने की संभावना है। पुलिस जांच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.