जमशेदपुर, सितम्बर 12 -- गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड में फरार चल रहे शूटर विशाल सिंह ने शहर के कारोबारी नवल सोंथालिया से फोन कर रंगदारी मांगी है। रंगदारी नहीं देने पर उसने हत्या की धमकी भी दी है। सोनारी पुलिस ने नवल सोंथालिया के आवेदन पर विशाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस अब आरोपी के बारे में जानकारी जुटाने के साथ ही धमकी देने के लिए इस्तेमाल मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल खंगाल रही है। नवल सोंथालिया ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने पहली बार 4 सितंबर को फोन कर रंगदारी की मांग की थी। इसके बाद वह लगातार फोन कर रंगदारी मांगता रहा। रकम नहीं देने पर हत्या करने की धमकी भी दी गई। लगातार मिल रही धमकी से परेशान होकर उन्होंने पुलिस से शिकायत की।

खुद को बताया विक्रम शर्मा हत्याकांड का आरोपी पुलिस को दिए आवेदन में कारोबारी ने बताया कि फोन करने वाल...