लखनऊ, अगस्त 17 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता सुभासपा प्रमुख व कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर ने सपा सांसद राजीव राय के एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सपा को घेरा है। उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव को संबोधित करते हुए एक्स पर लिखा कि मुझे कल ये पता चला कि आपकी पार्टी में आपसे बड़े एक्टर भी हैं। जानकर खुशी भी हुई। शोले फिल्म का पानी की टंकी वाला सीन फेल है आपके नेता की एक्टिंग के आगे महाराज।राजभर ने लिखा कि सांसद का चेला, सांसद के कहने पर पानी की टंकी चढ़ गया। टंकी से ही सोशल मीडिया में सड़क बनवाने की अपनी मांग उठा दी। सांसद इंतजार में बैठे थे कि कब पोस्ट आए और कब वो कहें कि मैं मांगें मानने को तैयार हूं। उन्होंने कहा कि काश सोशल मीडिया में एक्टिंग का भी कोई अवार्ड होता तो आज आपके सांसद को हरा पाना किसी के बूते ही बात नहीं होती। उम्मीद है विक्रमादित्य ...