वाराणसी, अप्रैल 1 -- वाराणसी। बरेका परिसर में आयोजित होने वाले सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य मंचन की सफलता के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। रोहनिया स्थित काशी क्षेत्र कार्यालय में मंगलवार को बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा, जनसंपर्क अभियान और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा हुई। एमएलसी अश्विनी त्यागी ने कहा कि इस महानाट्य मंचन को केवल एक सांस्कृतिक आयोजन न मानते हुए इसे भारतीय गौरव और इतिहास से जोड़ने वाले जनांदोलन का रूप दिया जाए। बैठक में एमएलसी धर्मेन्द्र सिंह, जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, गुजरात के पूर्व विधायक जगदीश पटेल, सुरेश सिंह, सुरेन्द्र पटेल, अजय मुन्ना, रामप्रकाश दुबे, सुनीता सिंह, प्रवीन गौतम, संजय सोनकर, अरविंद पटेल, रामप्रकाश वीरु, अमन सोनकर, संजय सिंह, उमेश दत्त पाठक, विनीता सिंह, सत्या बिंद, राम सकल प...