मुंगेर, मई 10 -- मुंगेर, एक संवाददाता। विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के बाद मुंगेर अब ट्रैफिक दबाव का सबसे बड़ा बोझ झेल रहा है। हर दिन जाम के कारण लोगों की मुसीबतें बढ़ती जा रही है। रविवार को भी जिले के विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्गों, प्रमुख चौक-चौराहों, तिनबटिया और बाजार क्षेत्रों में घंटों जाम की स्थिति बनी रही। भागलपुर, खगड़िया और पूर्वांचल की ओर जाने वाले भारी वाहनों का रूट बदलकर मुंगेर होकर गुजरने से मुंगेर से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्गों पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह लड़खड़ा गई है. यह भी पढ़ें- विक्रमशिला सेतु संकट से जूझ रहा मुंगेरसुबह से शाम तक रेंगते रहे वाहन: शनिवार की सुबह से ही जिले के कई हिस्सों में वाहनों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। खासकर बाजार क्षेत्रों और एनएच किनारे बने चौक-चौराहों पर छोटे वाहनों से लेकर ट्रको...