भागलपुर, मई 9 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता विक्रमिशला सेतु पर आवागमन बाधित होने से विद्यार्थियों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। यही वजह है कि उन्हें अपना जरूरी कार्य कराने के लिए विवि आने में जद्दोजहद करनी पड़ रही है। इसी वजह से टीएमबीयू के परीक्षा विभाग ने शनिवार को आयोजित होने वाले छात्र दरबार को स्थगित कर दिया गया है। हालांकि जिन विद्यार्थियों ने छात्र दरबार में दस्तावेज के लिए आवेदन किया था, उनकी डिग्रियां तैयार की जा रही हैं। परीक्षा नियंत्रक प्रो. विनोद कुमार ओझा ने बताया कि जिन विद्यार्थियों को डिग्री लेनी है, वे सामान्य दिनों में परीक्षा विभाग के काउंटर से डिग्री प्राप्त कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- विक्रमशिला सेतु बाधित होने के कारण छात्र दरबार स्थगित यह भी पढ़ें- विक्रमशिला सेतु से प्रभावित हुए विद्यार्थी, परीक्षा तिथि में परिवर्त...