पाकुड़, मई 4 -- भागलपुर में विक्रमशिला सेतु के पिलर संख्या 133 के पास स्लैब टूटने के बाद पुल को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। जिसका सीधा असर झारखंड से बिहार के विभिन्न इलाकों में भेजी जाने वाली गिट्टी, बालू और पत्थर की आपूर्ति पर पड़ा है। झारखंड के पाकुड़ जैसे जिलों से रोजाना बड़ी संख्या में ट्रक, निर्माण सामग्री लेकर भागलपुर होते हुए उत्तर बिहार, कोसी और सीमांचल क्षेत्र की ओर जाते थे। लेकिन अब यह आपूर्ति गंभीर रूप से बाधित हो गई है। पुल बंद होने के कारण ट्रकों को अब मुंगेर पुल या अन्य वैकल्पिक लंबे मार्गों से होकर गुजरना पड़ेगा। यह भी पढ़ें- विक्रमशिला पुल धंसने से फल व अनाज व्यापारियों पर पड़ेगा प्रतिकूल असर जिससे परिवहन समय में भारी वृद्धि हो गई है। साथ ही अतिरिक्त दूरी और ईंधन खर्च के कारण मालभाड़ा भी बढ़ जाएगा। इसका असर निर्माण कार्यों प...