मुंगेर, अगस्त 13 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। भागलपुर स्थित विक्रमशिला सेतु के 29 अगस्त से मरम्मत कार्य को लेकर पुनः बंद होने की संभावना बन रही है। इसके कारण पूर्णिया, किशनगंज से लेकर बेगूसराय और पटना की ओर आवाजाही करने वाली छोटी-बड़ी गाड़ियों का पूरा दबाव अब मुंगेर मार्ग पर आ जाएगा। भारी वाहनों के अचानक बढ़ने से बरियारपुर से लेकर मुंगेर शहर तक गंभीर सड़क जाम की आशंका बढ़ गई है। गौरतलब है कि भागलपुर का विक्रमशिला सेतु बंद होने से कटिहार, पूर्णया, खगड़िया से भागलपुर, मुंगेर और आने जाने वाले भारी वाहनों को गंगा नदी पार करने के लिये मुंगेर स्थित श्रीकृष्ण सेतु ही एकमात्र सहारा बनेगा। ऐसे में हर दिन हजारों ट्रक, लॉरी, बस और छोटी बड़ी गाड़ियों से भागलपुर से मुंगेर एनएच-80 और श्रीकृष्ण सेतु पर भीषण जाम लगने की आशंका है। दूसरी ओर फोरलेन ग्रीन कोरि...