प्रधान संवाददाता, जून 6 -- Vikramshila Setu Update: बिहार के भागलपुर और सीमांचल के जिलों को जोड़ने वाले विक्रमशिला पुल से गुजरने वाले राहगीरों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। विक्रमशिला सेतु पर समानांतर तैयार किए गए नए बेली ब्रिज पर रविवार की सुबह से वाहनों कापरिचालन शुरू हो जाएगा। इस शुरुआत को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस महकमे ने अपनी तरफ से सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। वाहनों की आवाजाही को हरी झंडी देने से ठीक पहले शनिवार की शाम को इस पुल का एक फाइनल ट्रायल किया जाएगा। इस फाइनल ट्रायल के दौरान प्रशासन और पुलिस की गाड़ियों के अलावा शहर के कई नामचीन डॉक्टरों और बुद्धिजीवियों के वाहनों को भी बेली ब्रिज से गुजारकर इसकी मजबूती को परखा जाएगा।10 टन तक के वाहनों को ही मिलेगी एंट्री, दोनों तरफ तैनात रहेगी पुलिस पुल से जुड़ी इस नई व्यवस्था की जा...