भागलपुर, मई 5 -- नवगछिया, निज संवाददाता। विक्रमशिला सेतु का स्लैब ध्वस्त होने के बाद नवगछिया के क्षेत्र का जिला मुख्यालय से संपर्क भंग हो गया। इससे नवगछिया के क्षेत्र में बिकने वाले गृह निर्माण सामग्रियों के अलावा अन्य सामानों के दामों में इजाफा हुआ है। यह भी पढ़ें- विक्रमशिला पुल क्षतिग्रस्त, कटिहार-भागलपुर कनेक्टिविटी पर बड़ा झटकास्थानीय लोगों की समस्याएँ 24 घंटे के अंदर बालू और गिट्टी के दामों में 1000 से लेकर के 3000 तक की वृद्धि की गई है। स्थानीय लोगों महेश मंडल, सूरज कुमार ने बताया कि पुल टूट जाने से हम लोगों का लाइफलाइन खत्म हो गया। लोग सब्जी बेचने भी जाते थे या मजदूरी करने भी जाते थे। नवगछिया में व्यवसायियों के लिए एक सहारा भी था, अब वह सहारा पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है। लोगों को कई किलोमीटर घूमकर मुंगेर होकर जिला मुख्यालय जाना पड़...