मुंगेर, मई 7 -- तारापुर,निज संवाददाता। अनुमंडल क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने का अभियान 10 मई से शुरू किया जाएगा। खासकर नगर पंचायत क्षेत्रों में पूर्व में मापी कर चिन्हित किए गए अतिक्रमित स्थलों को स्वेच्छा से नहीं हटाने पर प्रशासन द्वारा बलपूर्वक कार्रवाई की जाएगी। विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त होने के बाद इस मार्ग पर अचानक बढ़े वाहनों के दबाव को देखते हुए यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने को लेकर गुरुवार को तारापुर थाना परिसर में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी राकेश रंजन कुमार ने की। बैठक में एएसपी संकेत कुमार, तारापुर, असरगंज, संग्रामपुर व हरपुर थानाध्यक्ष, तीनों नगर पंचायतों के कार्यपालक पदाधिकारी,बीडीओ,अंचल अधिकारी समेत अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद थे। यह भी पढ़ें- जमालपुर में फिर पसरा अतिक्रमण का जाल, आज से चलेगा बु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.