मुख्य संवाददाता, मई 4 -- Vikramshila Setu Collapse: बिहार में उत्तर और दक्षिण बिहार को जोड़ने वाले सबसे महत्वपूर्ण विक्रमशिला सेतु का एक स्पैन क्षतिग्रस्त होने के बाद यातायात व्यवस्था पर गहरा असर पड़ा है। इस घटना के बाद एहतियात के तौर पर पुल पर भारी वाहनों और आम यातायात का परिचालन रोक दिया गया है। लोगों की परेशानी को देखते हुए प्रशासन और पुल निर्माण निगम ने मरम्मत की तैयारी तो शुरू कर दी है, लेकिन इस प्रक्रिया में लंबा समय लगने वाला है। तब तक यात्रियों को असुविधा से बचाने के लिए प्रशासन की ओर से विशेष गाइडलाइन और वैकल्पिक रास्तों की जानकारी साझा की गई है।मुंगेर और खगड़िया के पुल का करें इस्तेमाल दक्षिण बिहार को उत्तर बिहार से जोड़ने वाले इस मुख्य पुल के बाधित होने के बाद विभाग ने यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए नया रूट प्लान सुझाया है।...